दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अगस्त। नगर निगम दुर्ग के सहयोग से छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित देशभक्ति एवं अन्य गीतों का संगीतमय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित थे।
विशेष अतिथि के रूप में एथलीट ताजुद्दीन, आर एल श्रीवास्तव, चंद्रीकादत्तत चंद्राकर, राधा श्रीवास्तव, राजेश राजा, प्रीति श्रीवास्तव उपस्थित थे । इस अवसर पर महापौर धीरज बाक्लीवाल ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा की मेरे अच्छे कर्मों का फल है की मुझे आप शहरवासियों का सेवा करने का मौका मिला।
उन्होंने शहर में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।
मंच के संरक्षक तुलसी सोनी के बेहतरीन मंच संचालन में उक्त देशभक्ति कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, संदेशे आते हैं, ऐ मालिक तेरे बंदे हम गीत सुनाकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। प्रसिद्ध गायक जानकी रमैया ने जहां डाल डाल पर, आज गालों मुस्कुरालो, शरीक अली मन्नी ने मेरा रंग दे बसंती चोला, रमन सिंह ने होठों पे सच्चाई रहती है, तुलसी सोनी ने कसमें वादे प्यार वफा सब, गुलाब चौहान ने छोड़ो कल की बातें जया भारद्वाज ने हर करम अपना करेंगे, यूनुस चौहान ने मेरे देश प्रेमियों, हरीश सोनी ने मेरे देश की धरती, त्रिलोक सोनी ने देखो वीर जवानों इसके अलावा रानी परवीन, मतीन भाई, शेख जहीर ने कई अन्य देशभक्ति गीत एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोशिश स्टार ग्रुप के संचालक जाहिद अली, संजय दुबे, हाजी मिर्जा साजिद बैग, संजय बोहरा, जाबिर अली, अबरार पुवार, अलीम कुरैशी, मुश्ताक भाई, शिवाकांत तिवारी, संजय लारोकार, माधुरी लारोकर, वत्सला साहू, विनोद बाघ, विजय गुप्ता, संदीप महापात्र, तरुण देशमुख, रविंद्र जैन, किशोर जैन, राजा दाऊ, हेमंत साहू सहित शहरवासी एवं संगीतमप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।