दुर्ग

महापौर-आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2024 4:07 PM
महापौर-आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई-3 चरौदा कार्यालय प्रांगण महापौर निर्मल कोसरे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सभी के द्वारा सलामी देने के बाद राष्टगान जन गण मन का गायन किया गया। 

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम कमिश्नर डी एस राजपूत ने कहा कि जिस स्वतंत्रता का हम उत्सव मना रहे है उसके लिए भारत माता के असंख्य वीर सपूतों द्वारा अपने प्राणों की आहुति दी गयी है। जिसके बाद हमें स्वतत्रंता प्राप्त हुई है।

महापौर कोसरे ने अपने उद्बोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश के साथ की। इसके बाद उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारत की स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। 

मैं शहरवासियों और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनेक अनेक शुभकामनाएं देते हुए, हमारे बलिदानी वीरो के प्रति श्रद्धा सुमन अपिर्त करता हूं। महापौर परिषद के सदस्य एस वेंकट रमना, पार्षद गुरूचरण सिंह, प्रेमलता चंद्रा टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, पूर्व पार्षद डी वेंकट ये सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन ने अपने संक्षिप्त उद्धबोधन में स्वतत्रंता दिवस की शुभकामनांए देने के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान डी के पांडेय, प्रशांत शुक्ला, हेमंत साहू, अश्विनी चन्द्राकर, अरूणिमा दुबे, विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे, मुकेश चन्द्राकर, वैभव त्यागी, स्टोर प्रभारी सुरेश नासरे, आयुक्त स्टेनो चेतन चन्द्राकर, स्थापना प्रभारी तारणी वर्मा, संपदा प्रभारी राजू वर्मा सहित समस्त अधिकरी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट