दुर्ग

साध्वी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
17-Aug-2024 3:35 PM
साध्वी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अगस्त। घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर एक साध्वी ने जान दे दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह मोती स्टोर्स के पास किराए पर रहने वाली 35 वर्षीय पुष्पा पटेल उर्फ पुष्पा साध्वी ने अपने कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी है। वह जिला बलौदा बाजार की रहने वाली थी और साध्वी होने के कारण वह अकेली ही अपने कमरे में रहती थी। जानकारी के मुताबिक वह कमर एवं घुटने के दर्द से परेशान थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट