दुर्ग

धमकी देकर कार में तोडफ़ोड़
17-Aug-2024 3:33 PM
धमकी देकर कार में तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अगस्त। कार में तोडफ़ोड़ करने के बाद प्रार्थी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी महेश यादव ड्राइवरी का कार्य करता है। 14 अगस्त को अरसनारा से वह अपनी वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 10 बीएन 4525 से अपने घर वापस रात लगभग 7.30 बजे आ रहा था। ग्राम करंजा भिलाई सदा निषाद की बाड़ी के पास में मेन रोड दुर्ग में धमधा के पास वह पहुंचा, उसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार पर राड से मारकर कांच को तोड़ दिया। इस पर प्रार्थी गाड़ी रोककर उतर कर देखा तो आरोपी भोला तिवारी सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा हुआ था। उसने प्रार्थी से बोला कि अर्पण शर्मा वाले केस को वापस ले लो नहीं तो जान से मार दूंगा। इसी समय उसके साथ में आए व्यक्ति ने प्रार्थी की गर्दन पर राड वार कर दिया, इससे प्रार्थी को चोटे आई थी।


अन्य पोस्ट