दुर्ग

शुष्क दिवस पर एमपी की शराब जब्त, आरोपी बंदी
17-Aug-2024 3:32 PM
शुष्क दिवस पर एमपी की शराब जब्त, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अगस्त। आबकारी विभाग द्वारा 15 अगस्त को गश्त के दौरान विकाखण्ड धमधा के ग्राम .धौराभाटा में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन साहू से एक प्लास्टिक बोरी में 46 पाव मध्यप्रदेश निर्मित गोवा स्प्रिट ऑफ स्मूथनेस गोवा व्हिस्की (नॉन ड्यूटी पेड) शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा विवेचना में लिया गया है।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में गश्त के दौरान आरोपी मुरली सहानी के पास केम्प 2, छावनी से 35 मसाला पाव शराब सहित एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 07 एलजे 4251 से जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा के द्वारा विवेचना में लिया गया है।

अवैध शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 17 अगस्त। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 39 पावर देसी मदिरा जिसकी कीमत 4290 रुपए है को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक पेट्रोलियम टीम को 14 अगस्त की सुबह सूचना मिली की शांति पारा भिलाई 3 का रहने वाला महेश ढीमर अपने निवास में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची 15 अगस्त के दिन शुष्क दिवस होने के कारण आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देसी शराब को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट