दुर्ग

रिसाली में सद्भावना रैली
17-Aug-2024 3:03 PM
रिसाली में सद्भावना रैली

उतई, 17 अगस्त। नगर निगम रिसाली के दशहरा मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को उबारन टण्डन के नेतृत्व में विशाल सद्भवना बाइक रैली का आयोजन किया गया है।
उबारन टंडन ने बताया हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी 15अगस्त के उपलक्ष्य में दशहरा मैदान रिसाली में सद्भवना बाइक रैली का आयोजन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम जगाना व आपसी भाई चारे को बढ़ाना है। रैली दशहरा मैदान रिसाली से प्रारंभ होकर रैली रिसाली सेक्टर का भ्रमण करते हुए सेक्टर10 से होते हुए सेक्टर घूमते हुए सिविक सेंटर से होते हुए वापस रिसाली मैदान में समापन हुआ रैली में करण बघेल, हीरा यादव, प्रदीप बंजारे, दक्षा, आरुष चौबे, आर्यन चंदेल, मोहनीश गौतम, गौरव गटक, मोंटू बंजारे, अंजल, अंकित देशमुख, एवं सैकड़ों के संख्या में युवा शामिल हुए। 

 


अन्य पोस्ट