दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 अगस्त। ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच मंजू वर्मा द्वारा समस्त ग्रामवासीयों को स्वतंत्रता दिवस कि बधाई दिया गया एवं स्वच्छता समिति को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली छात्राओं द्वारा कविता, भाषण प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर सरपंच मंजू वर्मा, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सचिव पुराणिक साहू, बाबूलाल सपहा, शाला प्रबंधक खोपली, मोहन लाल पटेल विधायक प्रतिनिधि, पुरण देशलहरे, राजूलाल साहू सांसद प्रतिनिधि, शुभम वर्मा भाजपा युवा मोर्चा उपाअध्यक्ष, लक्ष्मी बंजारे पंच,
बिंदा सपहा पंच, पुष्प साहू पंच, रेवती साहू, पंच, वीना मारकंडे, ओमप्रकाश सपहा, अरुण खूटेल, पंकज भारती, द्रुवपती, युवराज साहू, प्राचार्य वीना दुबे, प्रधानपाठक देवांगन सर, प्रधानपाठक रघुवंशी सर, रेखा यादव पंच, प्रमिला साहू पंच, हर्षा चंदेल महिला समूह अध्यक्ष सहित समस्त ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।