दुर्ग

गौसुलवरा मस्जिद में फहराया तिरंगा
16-Aug-2024 4:57 PM
गौसुलवरा मस्जिद में फहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गौसुलवरा मस्जिद बोरसी में झंडा रोहण किया गया। मस्जिद के इमाम हाफिज मजहर आलम ने झंडा फहराया। देश भक्ति गीत के बाद वतन में खुशहाली, अमन, चैन की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक आलम, वसीम कुरेशी, मोहम्मद यूनुस, मतीन शेख, अब्दुल सद्दाम, शफीक कलीम, एम एम कुरैशी, शेख अशरफ, शेख जाहिद, शेख जिब्राइल, अब्दुल महमुद सहित मदरसे के कई बच्चे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट