दुर्ग

जमीन की धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज
16-Aug-2024 4:50 PM
जमीन की धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज

दुर्ग, 16 अगस्त। धोखाधड़ी कर षडयंत्र पूर्वक कूट रचनाकर छल कपट करते हुए जमीन की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ वृद्धा ने कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 338 ,340(2) 318, 61( 2) 336(3) के तहत अपराध गठित होना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूना बाई 70 वर्ष ग्राम चारभाटा सुरपा थाना रानी तराई तहसील पाटन की रहने वाली है। उसकी ग्राम चारभाटा में 2.25 एकड़ कृषि भूमि है। उक्त भूमि के एवज में उसने राज्य ग्रामीण बैंक दुर्ग छत्तीसगढ़ से ऋण ली थी। जिसको पटाने के लिए उसने उक्त जमीन के कुछ हिस्से को बिक्री करने के लिए अनावेदकगण गुरु केवल प्रकाश साहेब निवासी ग्रीन अर्थ सिटी कॉलोनी अमलेश्वर से 24 लाख 32 हजार रुपए में सौदा किया था। इसमें रजिस्ट्री करने के दौरान प्रार्थिया को 10 जुलाई 2024 को 5,00,000 रुपए नगद एवं 20 लाख 32 हजार रुपए का चेक दिया गया था। बाद में जब प्रार्थिया ने चेक बैंक में जमा किया तो खाता में रकम न होने के कारण चेक अनादरित हो गया था।

इस पर प्रार्थिया पुना बाई पति स्वर्गीय जसवंत सतनामी ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत गुरु केवल प्रकाश साहेब,पारस कुमार गुप्ता दस्तावेज लेखक, सब रजिस्टार दीपाली राजपूत, जय सांई जमीन दलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट