दुर्ग

कार को मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से मारी टक्कर, जुर्म दर्ज
16-Aug-2024 4:49 PM
कार को मोटरसाइकिल चालक  ने  पीछे से मारी टक्कर, जुर्म दर्ज

दुर्ग, 16 अगस्त। पेट्रोल पंप जा रहे कार चालक की कार को मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी बिशेसर साहू उतई में वेल्डिंग दुकान चलाता है। 11 अगस्त को वह अपनी कार मारुति ओमनी क्रमांक सीजी 07 एयू 7068 में अपने परिवार को लेकर उतई बाजार जा रहा था। वह पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के लिए दीपशिखा स्कूल मोड़ के पास पहुंचा था कि उतई से पाटन की ओर जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 यू 5837 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का ग्लास टूट गया दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट