दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अगस्त। नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया। महापौर ने कहा देश को आजादी दिलाने वालें अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई हैं इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं तब कही जाकर आज हम चैन की सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने शहर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोबिया,दीपक साहू, हमीद खोखर, मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू व पार्षदगण,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आर के पालिया, वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता, भूपेंद्र गोइर सहित निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव 78 वें स्वतंत्रता की बधाई और शुभकामनाए दी।