दुर्ग

छेड़छाड़, आरोपी बंदी
16-Aug-2024 3:50 PM
छेड़छाड़, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 अगस्त। अपने कमरे में सो रही किशोरी के साथ गंदी नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास तथा धारा 457 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।

संतोष कसार ने बताया कि 8 मार्च 2023 की रात को किशोरी अपने कमरे में सोई हुई थी। परिवार के लोग भी अपने-अपने कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी सुरेश उर्फ बोटू आधी रात को कमरे में प्रवेश किया और गंदी नियत से किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर किशोरी चिल्लाई तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। परिवार वालों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकला था।

किशोरी ने अपने परिवार वालों के साथ स्मृति नगर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।


अन्य पोस्ट