दुर्ग

कुम्हारी से 1200 कांवड़ यात्री पहुंचे टोलाघाट
14-Aug-2024 3:06 PM
कुम्हारी से 1200 कांवड़ यात्री पहुंचे टोलाघाट

कुम्हारी, 14 अगस्त। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन के तत्वावधान में आयोजित विशाल कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने कुम्हारी के करीब 1200 शिवभक्त राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में टोलघाट स्थित प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। बोल बम के जयकारों से शिवभक्त कांवड़ लिए यात्रा में शामिल हुए यह कांवड़ यात्रा विगत 12 वर्षों से अनवरत चल रहा है जिसमें स्थानीय शिवभक्त भी शामिल होते हैं।


अन्य पोस्ट