दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत सभी मुख्य मार्ग एवं राष्ट्रीय मार्ग आवारा पशुओं से मुक्त करने हेतु विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आदेश जारी कर अधिकारियों को निर्देशित किये है।
जिसके अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत चिन्हित मार्गो में प्रतिदिन दो पालियों में काउकेचर के माध्यम से आवारा पशुओं को पकडक़र गौठान में रखा जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की गई है। जानवर पकडऩे की कार्रवाई में पकड़े गये पशुओं को क्रमश कोसानगर गौठान एवं डी-मार्ट के समाने स्थित अस्थायी गौठान में व्यवस्था की गई है। जहां पर पशुओं के चारे, पानी, शेड एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सडक़ पर आवारा पशुओ के गले में रेडियम पटटी लगाई जा रही है। जिससे दूर से देखा जा सके एवं संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वर्तमान में सैकड़ों आवारा पशुओ को रेडियम पटटी लगाई गई है।
पशुपालकों को जागरूक करने हेतु निगम के स्वच्छता गाडिय़ो में मुनादी कराई जा रही है एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों के हितार्थ हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं के वापसी हेतु दण्ड आरोपित किया जा रहा है। अगर तीसरी बार पशु पकडय़ा जाये तो दण्ड के साथ एफआईआर कराने का भी प्रावधान है। विगत दो माह में 2500 से अधिक पशुओं को पकड़ा गया है। कुछ पशु मालिकों को सौंप दिया गया। शेष को नगर निगम के विभिन्न गौठानों में रखा गया है।
पकड़े गए जानवरों को छुड़ाने आए मालिकों से 99600 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूल किया गया। आवारा पशुओं को पकडऩे के इस अभियान में सुचारू रूप से संचालन के लिए अनिल सिंह को नोडल अधिकारी, जोन के सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जगदीश तिवारी, अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित शक्सेना, अनिल मिश्रा, संकर साहनी, सुदामा परगनिया, व्ही के सैमुएल को अधिकृत किया गया है। जो चिन्हित मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग वाई शेप ब्रिज बटालीयन से चंद्रामोर्या चौक, शंकरा कॉलेज से जुनवानी चौक होते हुए अवंती बाई चौक, नेहरू नगर चौक से केपीएस होते हुए मॉल चौक, स्मृति नगर रोड जुनवानी चौक से बोगदा पुलिया, अवंती बाई चौक से गदा चौक से गौरव पथ रोड होते हुए छावनी चौक, अवंती बाई चौक से कुरूद रोड होते हुए जामुल बोगदा पुलिया एवं छावनी चौक से ए.सी.सी. चौक होते हुए जामुल बोगदा पुलिया तक विशेष अभियान चलया जा रहा है।