दुर्ग

महादेव के जयकारे से गूंजा शहर, जगह-जगह कावडिय़ों का स्वागत
13-Aug-2024 3:51 PM
महादेव के जयकारे से गूंजा शहर, जगह-जगह कावडिय़ों का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 अगस्त। दुर्ग-भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र यादव की भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरुआत की।

सुबह 8 बजे हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ दुर्ग के शिवनाथ नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से साइंस कॉलेज तक महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक देवेन्द्र यादव के साथ भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कांवडिय़ों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से अभिषेक किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में फल-जूस आदि वितरण किए। हिंदी भवन के पास कांवड़ यात्रा करने वालों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया। लगभग 1 हजार से अधिक महिलाएं पुरुष भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। नंगे पैर सुबह की तेज धूप और गर्मी में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व अरुण वोरा के साथ दीपक साहू, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, विजेंद्र भारद्वाज, संदीप वोरा, अल्ताफ अहमद, फतेह सिंह भाटिया, विकास यादव, रत्ना नरमदेव, विजय चंद्राकर, शाश्वत पांडे सहित हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद हिंदी भवन सहित गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवड यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

शिवालयों में उमड़शिवालयों में उमड़ी भीड़

शिवनाथ से जल लेकर जय बोले  कावडिय़ा संघ द्वारा पद्मनाभपुर के शिव मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए शिव भक्त महादेव का जल व दूध से अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने पूजा अर्चना कर शहरवासियों के सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान श्री वोरा ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत बेलपत्र व आंवला का पौधा रोपित किया। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, भास्कर कुण्डले, राजेश शर्मा, मंजू वोरा, संदीप वोरा, शिव वैष्णव, रमेश श्रीवास्तव, सुमित वोरा, नंदू महोबिया, चिराग शर्मा, पृथ्वी चंद्राकर, नंदा शर्मा, गौरव उमरे, सन्नी साहू, तरुण देवदास, कमलेश देवदास, विद्या शर्मा, मुन्नू साहू, छोटू देवदास, रमाशंकर उपस्थित थे।

जन समर्पण सेवा संस्था ने किया स्वागत

जीवन दायनी शिवनाथ नदी से अर्धनारेश्वर शिवशक्ति धाम ग्राम नगपुरा तक बम कांवरिया संघ ढीमर पारा द्वारा 2 हजार से ज्यादा कावडिय़ों ने कावड़ लेकर सोमवार को भोलेनाथ के जयकारे लगाकर गाजे बाजे के साथ कावंड़ यात्रा निकाली। सत्तीचौरा में इनका स्वागत जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा किया गया। कावडिय़ों के स्वागत में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकाश सिन्हा, राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता, मनीष सेन, दिनेश पुरोहित, ललित शर्मा, आशीष मेश्राम, ईशान शर्मा सहित गंजपारावासी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट