दुर्ग

दुर्ग में 123 अमृत सरोवरों का निर्माण 116 और निर्माण है प्रस्तावित
12-Aug-2024 4:08 PM
दुर्ग में 123 अमृत सरोवरों का निर्माण  116 और निर्माण है प्रस्तावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 अगस्त। स्ववंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सभी अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम का होगा। जिले में 123 अमृत सरोवरों का निर्माण हुआ है। वहीं भविष्य में 116 और अमृत सरोवर का निर्माण प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार सभी अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर विधि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

देश के 77 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत का कहना है कि आजादी का अमृत काल चल रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। ये अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसलिये स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह को मनाये जाने यह उपयुक्त स्थल है। जिले के दुर्ग विकासखंड में 36, धमधा 50 एवं पाटन में 37 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। इन अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु ब्लॉक सीईओ निर्देशित किया गया है।

उनका कहना है इन सरोवर का निर्माण सरंक्षण व संवर्धन महत्वपूर्ण है। विशेषकर अमृत सरोवर न्यूनतम जल क्षमता दस हजार क्यू. मीटर जल का भराव की रखी गई है। आगामी स्वतंत्रत्रता दिवस पर अमृत सरोवर में ध्वजारोहण के आयोजन उपरांत राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएगा एवं तिरंगा यात्रा आमजन द्वारा ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्ण स्वच्छता अभियान सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता और हरियाली को स्थायी बनाये रखने हेतु अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस ऐतिहासिक दिन के प्रभाव को बनाये रखने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने अभियान सभी अमृत सरोवर स्थल में व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केिन्द्रत करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन करने कहा गया है। उत्सव को सार्थक बनाने के लिए ग्राम पंचायत, स्कूल, कॉलेज, स्व सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिया गया है।


अन्य पोस्ट