दुर्ग

जांच के दौरान घरों में मिला कुआं
12-Aug-2024 3:55 PM
जांच के दौरान घरों में मिला कुआं

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 अगस्त। निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार ड्राई डे के अवसर पर घर-घर जाकर कुलर, गमले एवं पानी  की जांच कर रही थी। उसी में पता चला की वार्ड क्रमांक 27 ओम किराना के पीछे जगत चौक डबरा पारा में घरों में लोगों ने कुआं बना क र रखा है। जिसके पानी को मोटर लगाकर खींचते हैं। उसी से नहाना धोना, कपड़ा धोना, बर्तन धोना, इत्यादि का काम करते हैं, लेकिन उसके साफ सफाई में ध्यान नहीं देते हैं ।  कुएं को ढक कर रखते हैं। 

नगर निगम का टीम पानी की जांच की, गनीमत है जांच में उसमें लार्वा नहीं मिला। कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया गया। घर मलिक को हिदायत दी गई पानी का उपयोग करने से पहले उसकी साफ सफाई करें। मच्छर का लार्वा कहीं भी पनप सकता है। जिसमें डेंगू मच्छर एवं अन्य मच्छर के अंडे हो सकते हैं, जो मच्छर का रूप लेकर के मलेरिया फैला देते हैं। जब घर-घर जाकर पूछा गया आठ कुआं मिला। सभी कुआं को खुलावा करके उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाला गया। सभी घर मालिकों को हिदायत दी गई की साफ सफाई बना कर

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में जहां भी पानी जमा हो वहां साफ करें। जला हुआ मोबिल डालें घर में कुआं है तो उसको बराबर साफ सफाई करना आवश्यक है।

डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है।  नगर निगम की टीम जब जाए तो उसे अवश्य बताएं कि मेरे घर में कुआं है। लोग छुपाते हैं, बताते नहीं है। कार्रवाई के दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोन के सुपरवाइजर अंजनी सिंह, सीआरपी की महिलाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लगी हुई है। उसे क्षेत्र के नालियों  की भी सफाई गैंग लगाकर किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट