दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 अगस्त। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में श्रावण माह के पावन पर्व पर 12 अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे द्वितीय डांक कांवड़ यात्रा शिवनाथ नदी से जल लेकर गंजपारा पटेल चौक, जेल चौक से महाराजा चौक होते हुए बोरसी फिर गोल्डन चौक, शीतला पारा, बाजार चौक, धनोरा पुरा गली भ्रमण करते हुए महावीर उद्यान पहुंच कर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया जाएगा।
11 बजे से दीपक पाण्डेय देवादा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ रुद्र महाअभिषेक किया जाएगा दोपहर 3 बजे से प्रसाद खिचड़ी वितरण एवं शाम 4 बजे से महिला मानस मंडली धनोरा के बहनों द्वारा मानस गान किया जाएगा। दरबार के लक्ष्मण बाबा ने भक्तों से अपील की है कि इस रुद्र महाभिषेक में अधिक से अधिक शामिल होंवे।
इस कार्यक्रम तैयारी में मुख्य रूप से दरबार के लक्ष्मण बाबा जी, विनोद साहू, गुलाब साहू, राजू यादव नंद पंडा, मनसुखा साहू, बबलू साहू, जीवराखन ठेकेदार, ओमकार साहू, कल्याण देवांगन, योगेश साहू, बाबू लाल साहू, ठेकेदार हेमंत तेली, दिनेश साहू, सुनील कहार, चीन्टू साहू, भोलू साहू, गज्जू रायपुरिया, एम लाल देवांगन, सुंदर स्प्रे कुंभकरण पटेल, तोमन गजपाल, मारियल साहू, रुपलाल टेलर चेतन लगे हुए हैं।