दुर्ग
भिलाई नगर, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन पर भिलाई-चरौदा निगम द्वारा शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया।
प्राप्त निर्देश के अनुसार 9 से लेकर 15 अगस्त तक के कालखंड को स्वत्रंता सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो एवं आम जनों में देश भक्ति की भावना विकसित हो।
स्वतंत्रता सप्ताह के तहत निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मिलत रूप से तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। निगम कार्यालय से प्रारंभ कर बाजार चौक भिलाई-3 फिर मुख्य सडक से होते हुए पुलिस थाने के सामने से निगम कार्यालय तक पहुंचकर रैली का समापन किया गया।
रैली की अगुवाई निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा की गयी। इस दौरान मौजूद सभी कर्मचारियों द्वारा देश भक्ति की भावना से भरे हुए नारे लगाये गये। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के साथ हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा का उदघोष करते हुए रैली का नगर भ्रमण कार्यक्रम पूरा हुआ।
इसके पश्चात निगम के सभी कर्मचारियों द्वारा कार्यलय के प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर तिरंगा प्रतिज्ञा ली गई जिसमें स्वतत्रंता सेनानीयों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भारत राष्ट की प्रगति व उन्नती के ले लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प उपस्थित जनो द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम में डी.के.पांडेय, प्रशांत शुक्ला, हेमंत साहू, मुकेश चन्द्राकर, मुकेश रात्रे, किसलय साहू, विक्टर वर्मा, वैभव त्यागी, लिंगेश्वर राव, आदित्य भटनागर, सुरेश नासरे, राजू वर्मा,तोरण चन्द्राकर, टिकेन्द्र शर्मा, श्यामता साहू, यशवंत ठाकुर, चेतन देवांगन, अविनाश चन्द्राकर, मुकेश यादव, हरीश यादव, श्याम सुन्दर सिंह, चुम्मन साहू, टिकेन्द्र गोस्वामी, गौरव वर्मा,पवन सोनी, विक्रम यादव, डिकेश वर्मा, मनोज मैथिल, पुरानिक साहू, भीषम वर्मा, दीपक चन्द्राकर, भूपेन्द्र कुमार ये सभी अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।