दुर्ग

साइकल रैली निकाल हर घर तिरंगा फहराने किया प्रेरित
11-Aug-2024 3:59 PM
साइकल रैली निकाल हर घर तिरंगा फहराने किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 अगस्त। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की जागरूकता हेतु साइकल रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली जोन क्रमांक 01, 02 में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

रैली की शुरूवात नेहरू नगर जोन कार्यालय से भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, सुशील चौधरी, भारत विकास परिषद के अनिल कुमार डागा, जितेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

पूरे उत्साह एवं जोश के साथ हाथों में तिरंगा झण्डा लिये छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी चले जा रहे थे। भारत माता की जय, वन्दे मातरम,  हर-हर गंगा, घर-घर तिरंगा का जयघोष करते हुए चले रहे थे। रास्ते में आने-जाने वालो से बहुत समर्थन मिल रहा था।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से गुलाब देशमुख, श्रीधर अग्रवाल एवं सदस्यगण गाड़ी से उतर कर झण्डा लेकर खुद को रैली में शामिल होने से नहीं रोक पाये। रैली वहां से निकलकर केपीएस चौक, नेहरू नगर में भ्रमण करते हुए नेहरू नगर चौक पर स्थित शहीद पार्क में समापन किया गया।

वहां पर एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली में शामिल हुए सभी सदस्यों को तिरंगा शपथ दिलाई- मैं शपथ लेता हूं कि मैं तिरंगा फहराउंगा अपने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूंगा। रैली में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन एवं रबर पेसिंल निरंकारी द्वारा वितरण किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रैली में प्रमुख रूप से शामिल हुए जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, अनिल मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, राजेश पालवे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रदीप भुवाल, स्पोर्टस शिक्षक विजय, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिया, हेमंत मांझी, भूतपूर्व कर्मचारी निर्मल शर्मा, प्रेमलाल साहू, शहरी अजीविका मिशन से मिशन मैनेजर अमन पटले एवं अन्य राष्ट्र भक्त सहभागी रहे।


अन्य पोस्ट