दुर्ग
भारतीय युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया
10-Aug-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 अगस्त। भारतीय युवक कांग्रेस का 64वां दिवस दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा मिनी स्टेडियम के बाजू गार्डन पर मनाया गया। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा व दुर्ग शहर जिला युवा काँग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। युवक कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस ध्वज का झंडावंदन कर राष्ट्रगान कर किया गया और देश को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए शपथ ली। इसके साथ ही गार्डन पर पौधा रोपण कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शशांक साहू (सन्नी), गौरव उमरे, महासचिव मोहित वालदे, पृथ्वी चंद्राकर, सतीश रजक, राजा अली, अनमोल जैन, चिराग शर्मा, स्वासवत एवं पद अधिकारीगण मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे