दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,10 अगस्त। शुक्रवार को नगर निगम भिलाई के सभागार में हर घर तिरंगा झंडा अभियान की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत तिरंगा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे तिरंगे झंडे में जो तीनों रंग है के बारे में बताया गया। केसरिया बलिदान का प्रतीक, सफेद शांति अहिंसा विश्व बंधुत्व, हरा, हरी भरी हो धरती, प्रकृति की हरी हरियाली का प्रतीक है।
गुलामी के समय कैसे हमारे क्रांतिकारियों द्वारा पहली बार अंग्रेजों का खजाना काकोरी रेलवे स्टेशन पर लूटे थे। उद्देश्य था जो पैसा मिलेगा, उससे आजादी के आंदोलन में लगाएंगे। जिसमें राष्ट्रभक्त राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, को फांसी की सजा हुई थी। कुछ को उम्र कैद, कुछ को काले पानी की सजा हुई थी, उन्हें भी याद किया गया। हर घर तिरंगा झंडा अभियान की शुरुआत तिरंगा शपथ से लेकर की गई। उसके बाद प्रतीकात्मक रैली निकल गई । नगर निगम भिलाई से निकलकर आकाशगंगा होते हुए, घड़ी चौक पर समापन हुआ।
सभी लोगों ने संकल्प लिया, हम अपने घर घर में तिरंगा झंडा फहराएंगे, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। राष्ट्र की भावना जागृत करने के लिए, यह एक बहुत ही गौरव का प्रतीक है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सब लोग अपने घर ससम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाना है ।
इसका सम्मान करना है । भिलाई में प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाना है। कोई घर ना छूटे राष्ट्रभक्ति से।