दुर्ग
हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा के माध्यम से गूंजेगा राष्ट्रीयता का भाव-जितेन्द्र वर्मा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान की बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके संपादन को लेकर जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की समितियां गठन कर उसकी घोषणा की गई। बैठक के जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने मंडल अध्यक्षों के हाथों में तिरंगा ध्वज सौंप कर अपने-अपने मंडलों में अभियान को प्रारंभ करने का आव्हान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करना है। कुछ वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। इसके अलावा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को 14 अगस्त को मनाया जाना है।
विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक करना है। प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा ध्वज लगाने का लक्ष्य है। ग्रामीण विधायक एवं जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि देश दुनिया में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए भाजपा राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य मानती है। जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम के स्वरूप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस अभियान की दृष्टिगत 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी।
13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्र पर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। 12,13 एवं 14 अगस्त को शहीद स्मारक एवं शहीदों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण कार्यक्रम करना है। बैठक में चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत,अजय तिवारी, संतोष सोनी, शिवेंद्र सिंह परिहार, डॉ राहुल गुलाटी, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, लिमन साहू, खेमलाल साहू, फते लाल वर्मा, कृष्णा पटेल, अनूप गटागट, रजा खोखर, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया।