दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त। हर वार्ड की भांति इस वर्ष भी समाज सेविका नीलू सिंह द्वारा सावन में माह तीज मिलन समारोह का आयोजन सिंधिया नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की पूजा भजन कीर्तन के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
सावन के गीत के माध्यम से परम्परागत रीति-रिवाज से सबके रुबरु कराया। महिलाओं एवं बच्चों ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नीलू स्व सहायता समूह द्वारा सावन तीज त्यौहार कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत पेश किए। संगीत,मेहंदी प्रतियोगिता, डांस, सोलह श्रृंगार,कर सावन उत्सव मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम अर्चना शर्मा, सोलह श्रृंगार में प्रथम दीपिका साहू, हरियर सोलह श्रृंगार में प्रथम रेखा सिंह तथा कुर्सी रेस में पुष्पा पाण्डेय को प्रथम स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।