दुर्ग

रक्त दान कर मरीज की बचाई जान
09-Aug-2024 3:58 PM
रक्त दान कर मरीज की बचाई जान

दुर्ग, 9 अगस्त। गुरुवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी थी और एक गंभीर मरीज को ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए जीवन दीप समिति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर द्वारा 11 वीं बार अपना बहुमूल्य रक्त ए पाजिटिव ब्लड और ईरशाद रजवी ने भी 11 वीं बार ए पाजिटिव ब्लड रक्त दान किया और मरीज की जान बचाई। इस रक्तदान के समय जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन अधिकारी डॉ. हेमंत साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, नर्सिंग आफिसर तरूणा, काउंसलर टीएस एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, टेक्नीशियन महेंद्र, तरन्नुम, निगार, कुसुम, हिमांशु, कौशल प्रशिक्षणार्थी नम्रता, प्राची, वीणा, डेमन  एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंधकारिणी सदस्य और  जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवन दीप समीति के सदस्य सतीश सुराना, वकील युसूफ अली, दुष्यंत देवांगन की उल्लेखनीय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट