दुर्ग

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
09-Aug-2024 3:54 PM
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्ग, 9 अगस्त। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिनों से लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब पुलिस ने सामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सामाजिक तत्वों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से गुरुवार की देर शाम को मोहन नगर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने मोहन नगर थाना से लेकर मुख्य एवं अन्य मार्ग पर गश्त की।


अन्य पोस्ट