दुर्ग
बस की चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
09-Aug-2024 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अगस्त। बस स्टैंड में ट्रैवल्स एजेंसी के सामने खड़ी बस की चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर निवासी फिरोज राठौर की नया बस स्टैंड में रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस है। उसकी बस क्रमांक सी जी 07 सी 8809 जो कि उसके पुत्र मोहम्मद शाहिल फराज राठौर के नाम से रजिस्टर्ड है, को अपने ऑफिस के सामने खड़ी कर दिया था। 5 अगस्त की रात्रि लगभग 3 बजे उनके ही यहां काम करने वाले रमजान नाम के लडक़े ने पुरानी चाबी लगाकर बस की चोरी कर ली। आरोपी बस की चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभनपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे