दुर्ग
पांच जुआरी पकड़ाये
09-Aug-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अगस्त। सार्वजनिक जगह पर बीच मार्केट में जुआ खेल रहे पांच जुआरी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से नगदी रकम एवं ताश पत्ती जब्त की है। पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली कि इंदिरा मार्केट स्थित मछली मार्केट मे सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग बैठकर ताश पत्ती से रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी पोषण ढीमर, शैलेश ढीमर, त्रिलोक ढीमर, शंकर ढीमर तथा लल्लन ढीमर को पकड़ा। उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे