दुर्ग

नाली पर अवैध अतिक्रमण हटाया
09-Aug-2024 3:31 PM
नाली पर अवैध अतिक्रमण हटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 9 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत अवंती बाई चौक से जुनवानी सूर्या मॉल चौक तक नाली के ऊपर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर कार्रवाई की गई।

नगर निगम भिलाई द्वारा व्यापारियों को नोटिस दिया गया था। दो दिन पूर्व मुनादी भी कराई जा रही थी, उसके बाद भी नाली के उपर से अवैध अतिक्रमण व्यापारियों द्वारा नहीं हटाया गया। कुछ व्यापारियो द्वारा स्वयं से अतिक्रमण हटा लिया गया था, जो व्यापारी नाली के उपर से अतिक्रमण को नहीं हटाये थे। उन पर निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम मौके पर जेसीबी के माध्यम से अवैध अतिक्रमण को हटाया।

   आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी कि व्यापारियों द्वारा नाली के उपर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसे देखते हुए अधिकारियो को निर्देश दिये कि व्यापारियो द्वारा नाली के उपर अवैघ अतिक्रमण कर रखा है, जिसे हटाने की कार्रवाइ्र की जानी है। गुरुवार को जोन आयुक्त येशा लहरे तोडफ़ोड़ दस्ता लेकर मौके पर पहुंच गई। नाली के उपर अवैघ अतिक्रमण कर रखे व्यापारियों पर एकरूपता के साथ कार्रवाई की गई।

नाली के उपर अवैध अतिक्रमण के कारण नाली ठीक से साफ नहीं हो पा रही है, जिससे पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। एक ही स्थान पर पानी के भराव हो जाने से मच्छर पनप रहे है, जिससे बिमारियो को खतरा बढ़ रहा है। नाली जाम होने से बरसात के समय सुचारू रूप से जल निकासी अवरूद्व हो जा रहा है। जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।

सूर्या मॉल चौक पर अतिक्रमण हटाते समय गाड़ी ड्राइवर कृष्णा ने बताया -नाली के उपर अतिक्रमण करके व्यापार करने से रास्ता जाम हो जा रहा है। यहां से गाड़ी निकालना मुश्किल हो जा रहा है, दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर निगम भिलाई का प्रयास अच्छा है, अतिक्रमण पर कार्यवाही होते रहना चाहिए। जुनवानी चौक पर स्थित पेट्रोल पम्प द्वारा अतिरिक्त कब्जा करके विज्ञापन बोर्ड, लाईट एवं मिनी गार्डन निर्मित किया गया था। पूर्व में दो नोटिस देने के बाद भी खाली नही किया गया था, उसे भी हटाया गया।


अन्य पोस्ट