दुर्ग

प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि 16 तक बढ़ी
08-Aug-2024 4:25 PM
प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि 16  तक बढ़ी

दुर्ग, 8 अगस्त। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एक बार फिर तिथि में वृद्धि की गई है। छात्र हित को देखते हुए सीट रिक्त होने की स्थिति में 16 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकता है। इस आशय का निर्देश अवर सचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 7 अगस्त को जारी किया गया है। यह बता दें कि राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2024-25 प्रथम सेमेस्टर हेतु प्राचार्य स्तर पर 25 जुलाई तक प्रवेश निर्धारित की गई थी। वहीं कुलपति की अनुमति से 31 अगस्त तक प्रवेश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया था।


अन्य पोस्ट