दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 अगस्त।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी किफायती आवास मोर आस-मोर मकान का आबंटन लॉटरी पद्वति से किया जाना है। भिलाई निगम क्षेत्र में किराये पर निवासरत या जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, उनके लिए आवास पाने का यह सुनहरा अवसर है। नागरिकों से पूर्व में आवास आबंटन हेतु आवेदन जमा कराया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही है, उन्हे ही मकान आबंटन किया जाना है।
निगम भिलाई क्षेत्र में सूर्या बिहार के पीछे खम्हरिया (1120/616), एनार स्टेट (476/630), माईल स्टोन स्कूल के पास (896/546), कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खम्हरिया (335/338) तथा स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद (444) में आवास निर्मित किया गया है। जिसका आबंटन 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किया गया है, उन्हे यह मकान आबंटन किया जायेगा। आवास का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 13 अगस्त समय 11:00 बजे से किया जायेगा। हितग्राही लॉटरी में भाग लेकर आवास आबंटन का लाभ ले सकते है।
हितग्राहियो की सुविधा के लिए लोन प्रदान करने वाले बैंक के काउंटर भी लगेगे। जिसमें चयनित हितग्राही जिनका लॉटरी में मकान निकल जायेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार बैंको से लोन प्राप्त कर सकते है। लोन की सुविधा उनके इच्छा के उपर रहेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियो से अपील की है, कि जिस हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा की गई है। वें नागरिक निगम कार्यालय में सुबह समय पर उपस्थित हो जाये। उनको 10 प्रतिशत अंशदान राशि की रसीद एवं जमा किये गये दस्तावेज साथ जरूर लाये। जिससे लॉटरी के माध्यम से आपको आवास का आबंटन किया जा सके।-