दुर्ग

जैन श्रावक श्रमण संघ के 50 सदस्य चेन्नई रवाना
05-Aug-2024 4:04 PM
जैन श्रावक श्रमण संघ के 50 सदस्य चेन्नई रवाना

दुर्ग, 5 अगस्त। अपने गुरु का दर्शन वंदन करने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के 50 सदस्यों का एक दल रविवार को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ टीम के अध्यक्ष टीकम छाजेड़ एवं गोलु गोलक्षा के नेतृत्व में ट्रेन से चेन्नई रवाना हुआ। श्रमण संघ के युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी महाराज के दर्शन वंदन एवं सेवा भक्ति करने छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ के नेतृत्व में चेन्नई में सेवा भक्ति करेगा साथ ही प्रार्थना प्रवचन सामायिक प्रतिक्रमण साधना का लाभ लेगा साथ गए दल में मातृत्व शक्ति भी साथ है। धार्मिक ज्ञान एवं संस्कार के बीजारोपण के उद्देश्य बच्चे भी  दर्शन वंदन के दल में साथ जा रहे हैं श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग एवं श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल दुर्ग के सदस्य भी इस यात्रा में शामिल हैं। युवाचार्य भगवंत का 2022 का भव्य चातुर्मास जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक श्रमण संघ के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था।

गुरु दर्शन यात्रा के सभी दर्शनार्थी युवाचार्य भगवन् के अलावा चेन्नई में विराजित अन्य साधु साध्वी के दर्शन वंदन को भी जाएंगे।


अन्य पोस्ट