दुर्ग

संतरामबालक दास ने सीएम से की चर्चा
05-Aug-2024 4:03 PM
संतरामबालक दास ने सीएम से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 अगस्त। स्थानीय जामड़ी पाटेश्वर आश्रम के संतरामबालक दास महात्यागी ने प्रदेश सरकार के मुखिया तथा प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर  लगभग डेढ़ घंटे तक चली  विस्तारपूर्वक  चर्चा में जामड़ी पाटेश्वर  आश्रम सहित संत समाज , प्रशिक्षित गौसेवकों की समस्या तथा गौशाला समितियों की समस्याओं सहित अन्य विषयों पर बातचीत  किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संतरामबालक दास महात्यागी के उपस्थिति में  अलग-अलग 05 टोलियों में मिलने पहुँचे भी प्रतिनिधि मंडलों से चर्चा के दौरान उनसे उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जामड़ी पाटेश्वर संस्थान के संतरामबालक दास महात्यागी के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा के दौरान पाटेश्वर संस्थान के मीडिया प्रभारी जयेश ठाकुर , सदस्यगण अभय श्रीवास्तव , डॉ. बाल कृष्णन, परमजीत सिंह (मोंटी), आशिष यादव, एप्पल नायडू सहित  विशाल मोटवानी, स्वाधीन जैन, महावीर ठाकुर एवं प्रदेश संत समिति के संतगण  संत समीति के महंत हरिशंकर दास जी, महंत नरेन्द्र दास,  महंत गोवर्धन दास तथा प्रदेश गौशाला समिति के प्रतिनिधिमंडल में   विनोद शुक्ला, यशवंत यादव, गोदावरी साहू,  भूपेन्द्र वैष्णव, अनील सिंघानिया, कृष्ण कुमार, गणेश अग्रवाल, आनंद चौबे, दिपक पनपालिया, रामदास अग्रवाल, गुलाब कौशिक, कार्तिक वर्मा तथा प्रदेश प्रशिक्षित  गौ सेवक समीति के प्रतिनिधिमंडल के चन्द्रशेखर राजपुत, पुष्पकांत शर्मा, युवराज चौधरी, प्रेमलाल दिनकर, डोगेन्द्र झलेन्द्र, विनोद देवांगन, कृष्ण कुमार पाठक, धर्मेश साहू, मनोज भारद्वाज, धनलाल मीरि सहित अन्य उपस्थित रहे।

संतरामबालक दास महात्यागी ने मुख्यमंत्री से उनके विगत 21 जुलाई को जामडी पाटेश्वर आश्रम आगमन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपुर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर पाटेश्वर संस्थान  आश्रम के सदस्यगण एवं जामडी  पाटेश्वर आश्रम के प्रशासनिक सलाहकारगण उपस्थित रहे। इसी तरह प्रदेश संत समिति से संबंधित विषयों पर चर्चा के दौरान प्रदेश संतसमिति के श्रध्येय संतगण उपस्थित रहे। इसी तरह  प्रदेश प्रशिक्षित गौसेवक समिति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा के दौरान उनके  प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे। इसी तरह  प्रदेश के गौशाला समितियों के समस्याओं से संबंधित चर्चा के दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट