दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 अगस्त। बारिश ने निर्माण कार्यों का पोल खोल कर रख दी है भारी भरकम राशि खर्च कर बनाए गए उतई -डुन्डेरा -सोमनी सडक़ पहली ही बारिश में उखडऩे लगी है, वहीं सडक़ निर्माण के दौरान गलत ढंग से नाली बनाए जाने की वजह से डुन्डेरा सप्ताहिक बाजार में लबलबा पानी भरा हुआ। नाली बनाते समय उचित ढाल नहीं देने से इससे पानी का निकासी होने की बजाय अवरुद्ध हो गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त सडक़ का निर्माण हुए अभी साल भर नहीं हुआ और ऐसी दशा होने से इसके निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगा है। ग्राम डुन्डेरा में बाजार चौक क्षेत्र का पानी निकासी के लिए पहले पर्याप्त चौड़ी नाली बनी हुई थी, जिससे पानी की निकासी मिनीमाता चौक के पास से आश्रम नगर की ओर से बारिश के पूरे पानी निकासी हो जाती थी मगर मिनी माता चौक के पूर्व व्यवस्था तहत बनी वाली को बंद कर दिया गया और ना ही पूर्ववत व्यवस्था के तहत पुल निर्माण किया गया, जबकि निर्माण के समय निर्माण कर्ता ठेकेदार के इंजीनियर का ध्यान ग्रामीणों द्वारा इस ओर बार बार आकर्षित किया गया था फिर भी उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया।
जिस तरह से पूर्व निकासी व्यवस्था को बंद किया गया है इससे अब नाली में साल भर पानी का जमाव रहने की संभावना बढ़ गई है। इससे नाली में जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा वहीं इससे दुर्गंध उठने से यह परेशानी का सबब बनेगा बाजार चौक की ओर नाली निर्माण करते समय सिंचाई बंगला के पास लाखों की खर्च करके किए गए सौंदर्यी करण के कार्य को उखाड़ दिया गया और ना ही नाली निर्माण को पूरा किया गया।
तांदुला मुख्य नहर का पीचिंग को भी उखाड़ दिया
इसी प्रकार निर्माणकर्ता द्वारा तांदुला मुख्य नहर पार किए गए पीचिंग को भी निर्माण के दौरान उखाड़ कर इसमें लगे पत्थर को फेंक दिया गया है तांदुला जल संसाधन विभाग के एसडीओ गोपी शर्मा का कहना है कि उतई डुन्डेरा सोमनी मार्ग निर्माण के दौरान उतई एवं डुन्डेरा के बीच तांदुला मुख्य नहर पार में रेनकट से बचाने किए गए पीचिंग को निर्माणकर्ता द्वारा उखाड़ कर पत्थर को फेंक दिया गया है। इससे बारिश पीचिंग धसकने पर पुन: उक्त स्थान पर रेनकट होने की संभावना बढ़ गई उक्त स्थान पर रेनकट होने से तांदुला मुख्य नहर पार की सर्विस रोड में बनाई गई सोमेंटी कृत सडक़ भी टूट सकती है उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ का ध्यान विभाग द्वारा आकृष्ट किया गया है।
वहीं उक्त सडक़ निर्माण के दौरान उतई से डुन्डेरा तक सडक़ के दोनों छोर पर नाली निर्माण किया गया जहां नाली निर्माण नहीं हुआ वहां पक्का रिटेनिंग वाल बनाया गया। डुमरडीह निवासी युवक हरीश कुमार का कहना कि डुन्डेरा की ओर डुमरडीह मोड़ के पास नाली निर्माण ही नहीं किया गया और न ही रिटेनिंग वाल बनाया गया जिस पर भी उन्होंने सवाल उठाया है।