दुर्ग
करंट लगने से मजदूर की मौत
01-Aug-2024 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अगस्त। एसीसी सीमेंट कंपनी जामुल में आज सुबह कार्यस्थल पर करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हाई वोल्टेज लाइन होने के कारण शरीर बुरी तरह झुलस गया है। सूचना पर जामुल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। जामुल पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद आबिद (28 ) निवासी वार्ड-2 विश्वकर्मा चौक की आज सुबह कार्यस्थल पर हाई वोल्टेज करंट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बॉडी को शव गृह में रखा गया है। पंचनामा कार्रवाई नहीं हो पाई है, मृतक के दो बच्चे भी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे