दुर्ग

विधायक पहुंचे खेत, ट्रैक्टर चलाकर की मताई
01-Aug-2024 4:31 PM
विधायक पहुंचे खेत, ट्रैक्टर चलाकर की मताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अगस्त। सावन लगते ही जोरदार बारिश होने से खेती किसानी के काम में तेजी आई है ऐसे में आज दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी अपने खेत पहुँचे और बनिहार संग खेती में हाथ बंटाये। उन्होंने हर साल की तरह स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रोपा लगाने के पूर्व अपने खेत की मताई की।बनिहार से खाद की जानकारी लेकर खेत का भ्रमण किये और समय पर निंदाई करने कहा। विधायक बनने के बाद भी यादव छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं माटी से दूर नहीं हुए हैं। अभी भी अपने खेत में स्वयं खेती करते है। ट्रैक्टर चलाते है और धान की बुवाई भी करते हैं।

विधायक बनने के बाद भी गजेंद्र यादव खेती किसानी से जुड़े हुए है। वे स्वयं अपनी देख रेख में किसानी काम करवाते है। सप्ताहभर से हो रही लगातार बारिश के बाद खेती के काम तेजी आई है। विधायक गजेंद्र यादव ने भी गांव में बनिहार बुलाकर आज से खेतों में रोपा लगाने ( रोपाई) का काम शुरू किये। आज सुबह अपने खेत पहुँचे और उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर करीब 2 एकड़ खेत को रोपा लगाने के लिए तैयार किये।

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज अपने गृह ग्राम अहिवारा से लगे हुए माटरा में खेत घूमे और बनिहार के साथ काम भी किये। उनका खुद किसान परिवार से होना इस बात को और भी महत्वपूर्ण बनाता है कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके साथ जुडक़र काम करना चाहते हैं। यह किसानों के लिए बहुत उत्साहजनक है


अन्य पोस्ट