दुर्ग
रियाज की सेवानिवृत्त पर दी बिदाई
01-Aug-2024 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। जिला कार्यालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 के पद पर पदस्थापित रियाज अहमद अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट दुर्ग के सभाकक्ष में रियाज अहमद के सम्मान में कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित सादे समारोह में उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभिनी बिदाई दी गई। रियाज अहमद अपने 42 वर्ष की सेवा अवधि में दुर्ग जिले में वर्ष 2003 से अनावरत् कलेक्टर दुर्ग के स्टेनो के पद पर 21 वर्ष तक अपनी सेवायें दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे