दुर्ग
संभागायुक्त कार्यालय के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त
01-Aug-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारी 31 जुलाई को अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इसमें सहायक वर्ग-3 बंशीलाल साहू और सहायक वर्ग-3 रामनारायण सोनी शामिल है। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे