दुर्ग
अलमारी का ताला तोडक़र जेवरात व मोबाइल की चोरी
01-Aug-2024 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। घर में रखी अलमारी का ताला तोडक़र अज्ञात आरोपी ने सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाइल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि लोग नगर उमर पोटी निवासी मोहम्मद रफीक ऑटो चलाने का काम करता है। 30 जुलाई की रात को उसके घर में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। आधी रात को प्रार्थी की मां नज्जो निजाम बाथरूम जाने के लिए उठी तो देखी कि एक लडक़ा रूम के अंदर से बाहर जा रहा है। प्रार्थी की मां को देखकर आरोपी भाग निकला। जब प्रार्थी ने उठकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे पुरानी इस्तेमाली सोने के कान के दो झुमके, एक मंगलसूत्र, एक फुल्ली ,दो नग चांदी की पैर पट्टी, एक चांदी की चेन, पुराने दो मोबाइल की चोरी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे