दुर्ग
ट्रेन में मिला लाखों का गांजा
01-Aug-2024 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। ट्रेन के सामान्य कोच में तीन ट्रॉली बैग में भरे गांजा को आरपीएफ पुलिस ने जब्त किया है। तीनों बैग में कुल 18 पैकेट गांजा भरा हुआ था, जिसका वजन 36 किलो था। गांजे की कीमत लगभग 7,20,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। जीआरपी प्रभारी राठौर ने बताया कि 30 जुलाई को आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक निरंजन को विशाखापट्टनम- दुर्ग पैसेंजर के एसएलआर कोच में तीन ट्रॉली बैग में भरा लावारिस हालत में गांजा मिला है। आरपीएफ पुलिस ने उक्त गांजा को जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे