दुर्ग

निगम प्रशासन ने 9 कर्मचारियों को दी विदाई
01-Aug-2024 3:07 PM
निगम प्रशासन ने 9 कर्मचारियों को दी विदाई

भिलाई नगर, 1 अगस्त। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 9 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। गौरतलब है निगम सभागार में बुधवार को 9 कर्मचारियों को बिदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते जय कुमार जैन ने बताया कि हमें फक्र है नगर निगम भिलाई  मे काम करके, परिस्थिति  कैसी भी आती है हम लोग मिलकर काम करते हैं। संस्था में हम  सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने राजस्व निरीक्षक जय कुमार जैन जनगणना विभाग, स्वच्छता पर्यवेक्षक चेलाराम वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग, सहायक गे्रड-3 सत्यनारायण गोस्वामी जोन-1, पम्प सहायक सोनामणि चैधरी जोन-2, वाहन चालक अशोक कुमार पाण्डे जोन-3, पम्प सहायक सुनील कुमार तिवारी जोन-4, चैकीदार मनोहर साहू जोन-1, फिल्ड वर्कर शंकर लाल साहू जोन-1 एवं चैकीदार गणेश राम बघेल जोन-2 को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।


अन्य पोस्ट