दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 31 जुलाई। भाजपा उतई मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अजय वर्मा नेता प्रतिपक्ष दुर्ग नगर निगम ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्भ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,पर जो देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ाया है। पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक ललित चंद्राकर जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू पूर्व सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन दुर्ग नगर निगम नेताप्रति पक्ष अजय वर्मा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल महामंत्री पुकेश चंद्राकर, सोनू राजपूत महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादु, किसान मोर्चा अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम वर्मा किसान नेता अजीत चंद्राकर, वरिष्ट कार्यकर्ता चंदू देवांगन, लक्ष्मी नारायण साहू, पार्षद सतीश चंद्राकर, करण सेन, विमला कामडे, सुनीता वर्मा, लता सोनवानी, दानेश्वरी देशमुख, शीतल रात्रे, हूबलाल, देवेन्द्र राजपूत, शत्रुहण साहू , आशीष साहू, धनराज साहू, राजू साहू खूबी साहू छबिलाल साहू राकेश वर्मा, वैभव देवांगन, लेखूदास साहू , चिंटू सिन्हा, मंशाराम, भारती वामन साहू खुमान यादव अशोक साहू पूर्व सरपंच सुखिद यादव, लेखराम साहू, सोमन साहू, भूपेंद्र साहू, गजेंद्र साहू, इमरान खान, हरीश यादव, योगेश साहू, संतोष साहू, ऋषि देशमुख, खेमू देवांगन, मानी निषाद, पोषण देवांगन, डिलेश साहू, छबिलाल साहू, दीपक यादव, शुभम सोनी कन्हैया साहू, ललित देवांगन, राधेलाल साहू, राजेश साहू, लुकेश देवांगन, दिनेश देशमुख, व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।