दुर्ग

साध्वी सुमंगल प्रभा के सानिध्य में तपस्या का माहौल
30-Jul-2024 3:46 PM
साध्वी सुमंगल प्रभा के सानिध्य में तपस्या का माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जुलाई। जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में आध्यात्मिक वर्षावास 2024 की धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरु मधुकर मनोहर शिष्या डॉ. सुमंगल प्रभा ने हुए कहा, महाविदेह का महत्व बताने हुए कहा कि जैन शास्त्रों में महाविदेह क्षेत्र का अत्यंत महत्व है।

महाविदेह में जन्म लेने वाला मानव आत्म साधना कर उसी भव में परम विदेहावस्था को प्राप्त करने में सक्षम होता है अत: देहातीत बनकर जीवन के चरम और परम लक्ष्य-मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।

साध्वी ने बड़ी साधु वन्दना के प्रवचन के दौरान बताया कि महाविदेह क्षेत्र की पुण्यवानी अनंतानंत होती है। वहीं सदैव चतुर्थ आरे के समान समय रहता है। हर समय वहाँ तीर्थकर भगवतों की उपस्थिति रहती है। ये तीर्थंकर भगवंत तिरण तारण की जहाज होते हैं। भव्य प्रावियों को भवसागर से तैरना सिखाते हैं। तैरना यदि आ गया तो मानव जन्म सफल हो जायेगा।

उन्होंने आगे कहा जीवन का लक्ष्य सुक्ति है किन्तु यह कब होगी जब कपायों का उपशमने शमन एवं क्षय होगा। यह तब हो सकता है जब आत्मा में विनय, सरलता निरभिमानता व निर्लोभता होगी। ये गुण अन्तर हृदय में प्रकट कर कपाय शमन कर मुक्ति के पथ पर बढऩा ही जीवन का लक्ष्य बनना चाहिए।

संगम देवता ने प्रभु महावीर को एक ही रात्रि में बीस बीस घोर उपसर्ग दिये। ग्वाले ने कानों में कीले ठोंक दिये, यक्षायतन के यक्ष ने कितने कण्ठ दिये परन्तु इन उपसर्गों के द्वारा जो विचलित करना चाहा पर जो विचलित हो जाए वह महावीर कैरसारे प्रभु ने न धीरज खोया न समभाव खोया।

डॉ.साध्वी सुवृद्धि ने सुखविपाक सूत्र के माध्यम से जम्बूकुमार के वैराग्य की चर्चा की एवं साध्वी रजत प्रभा ने उत्तराध्ययन सूत्रके चित्त संभूति दोनों भाई के पूर्वभव के बारे में बताया।जय आनंद मधुकर रतन भवन में तपस्याओं का दौर चल रहा है। वंदना मासखामण में बच्चों से लेकर बूढ़े बुर्जुग भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। दो  अगस्त से सिद्धि तप की प्रारंभाहुति होगी जिसमें बहुत से लोगों ने अपने नाम इस तप को करने में लिखाएं है।

आध्यात्मिक वर्षावास 2024 में जय आनंद मधुकर रतन भवन में त्याग और तपस्या का दौर चातुर्मास लगने के साथ हीप्रारंभ हो गया है सरला छत्तीसाबोहरा,नीलम बाफना अरिहंत संचेती महेंद्र संचेती लेखा संचेती  आरूषि संचेती नमिता संचेती आठ उपवास की तपस्या पुणाहुति की ओर अग्रसर है

जय आनंद मधुकर रतन भवन में चातुर्मास के बाद से ही एकासना, आयंबिल की तपस्या भी गतिमान है प्रतिदिन 11 घंटे के नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान भी आध्यात्मिक वातावरण में हर्ष और उल्लास के साथ चल रहा है आज जाप के लाभार्थी परिवार धर्म चंद लोढ़ा परिवार थे।

एक पत्र गुरु के नाम के परिणाम घोषित

जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग ने एक पत्र गुरु के नाम लिखकर लोगों ने जमा किया था सभी ने सभी ने गुरु के नाम लिखे अपने पत्र में अपनी मानवीय संवेदनाएं प्रस्तुत की कौन से पत्र अच्छे हैं कि नहीं प्रथम द्वितीय तृतीय दिया जाए या निष्कर्ष निकालना बेहद कठिन हो गया था लक्की ड्रा के माध्यम से पांच लकी ड्रॉ लकी ड्रॉ निकाले गए जिनमें पदम छाजेड़ मनस्वी भंडारी टीकम छाजेड़ टोनू, संगीता बाफना नमिता छाजेड़ को स्त्रियों गीता का इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।

इसके अलावा एक अनोखा पत्र और भी आया था जिसे सर्वाधिक पसंद किया गया लेटर लिखने वाले ने नातो अपना नाम लिखा और ना ही पता लिखा यह पत्र गुप्त रुप से अपने गुरु के नाम देवलोक के लिए लिखा गया था, जिसमें गुरु के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी आत्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत था यह पत्र।


अन्य पोस्ट