दुर्ग

शिवनाथ में छोड़ा 16 हजार क्यूसेक पानी
29-Jul-2024 4:08 PM
शिवनाथ में छोड़ा 16 हजार क्यूसेक पानी

 फिर बढऩे लगा जलस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 जुलाई। मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे एकबार फिर शिवनाथ नदी का जलस्तर बढऩे लगा है। शिवनाथ पर स्थित महमरा एनीकट के साढ़े पांच फीट ऊपर तक पानी का बहाव हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बीती रात 8 बजे मोंगरा से शिवनाथ में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 2000 क्यूसेक से बढ़ाकर 12000 क्यूसेक कर दिया गया इसके बाद छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में और बढ़ोतरी कर 16000 क्यूसेक कर दिया गया, जिसका बहाव आज पहुंचने के बाद से फिर शिवनाथ का जलस्तर बढऩे लगा। वहीं लगतार हो रही बारिश की वजह से स्थानीय नालों से भी पानी आवक बना हुआ है।

नदियों में पानी का आवक बने होने से जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

जिले में हो चुकी 339 मिमी बारिश

जिले में आज भी लगभग 4 मिमी बारिश हुई इसे मिलाकर अब तक कुल 339.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है जोकि आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 417.1 मिमी की तुलना में 81.7 प्रतिशत है जिले के दो ही तहसील में सामान्य से अधिक वर्षा है इनमें सर्वाधिक 583.5 मिमी वर्षा पाटन तहसील अंतर्गत एवं अहिवारा में 392.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। इसी प्रकार अब तक दुर्ग 295.8, धमधा 241.2, बोरी 219.5 एवं भिलाई3 तहसील में 303.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है


अन्य पोस्ट