दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 जुलाई । निगम भिलाई द्वारा लगातार चौथे सप्ताह रविवार अवकाश के दिन सुबह 10 से 11 बजे तक फाइट द बाइट अभियान ड्राई डे मनाया।
नगर निगम भिलाई का के स्वास्थ्य विभाग का दल वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह के देखरेख में जोन -1, वार्ड -4 नेहरू नगर में स्थित आर्यन बालक छात्रावास में फाइट द बाइट मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रावास के सभी 12 कमरों में लगे 17 कूलरों की जांच की गई। छ: कूलरों में बरसाती पानी का जमाव पाए जाने पर उसे खाली कराया गया। बाहर गड्ढों से पानी निकल गया, दवा का छिडक़ाव किया गया।
व्यस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु सभी कमरों में स्थित लैट्रिन -बाथरूम में स्प्रेयर पंप द्वारा पानी मिश्रित मैलाथियान का छिडक़ाव किया गया।
छात्रावास में उपस्थित सभी छात्राओं को प्रत्येक रविवार को सभी कूलर का पुराना जमाव पानी साफ कर, सूखाकर ही उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही छात्रों द्वारा सफाई अपनाने, बीमारी भगाने, डेंगू/मलेरिया मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया। अब इस कार्य में शहर के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं सभी अपने घरों में ड्राई डे मना रहे हैं। दूसरों को प्रेरित भी कर रहे हैं। जोन के सुपरवाइजर कमलेश द्विवेदी एवं मलेरिया उन्मूलन दल संयुक्त रूप से कार्य कर रहे थे।