दुर्ग

एकेडमी 360 के 14 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण व कांस्य पदक जीते
29-Jul-2024 2:32 PM
एकेडमी 360 के 14 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण व कांस्य पदक जीते

दुर्ग, 29 जुलाई। जिलास्तरीय कूड़ो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में महावीर कालोनी स्थित एकेडमी 360 के छात्रों उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग कूड़ो संघ द्वारा दुर्ग में आयोजित किया गया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्पूर्ण दुर्ग जिले से 140 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकेडमी 360ए के छात्रों ने राजा कौशल सर और भूपत साहू सर के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 छात्र ने स्वर्ण, रजत एवं  कांस्य पदक जीते। एकेडमी 360ए से कूडो टूर्नामेंट प्रतिभागियों जिन्होंने पदक हासिल किए जिनमें गोल्ड मेडलिस्ट हर्षवर्धन यादव, परीक्षित बोहरा, प्रणित सुराना, ओजस्वी साहू, होशिका साहू, रोमाक्षी साहू, रजत कुमार सोनकर, यश कुमार सोनकर प्रेम सोनकर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 


इसी तरह सिल्वर मेडल रजत पदक विजेताओं में नब्या राजपूत, गुंजीत सोनकर, दर्शन जैन एवं कांस्य पदक विजेताओं में अक्षत सोनकर और प्रक्षाल बोहरा प्रमुख हे  एकेडमी 360 मे कूड़ो  कक्षा का संचालन विगत दो माह से किया जा रहा है। संस्था की ओर से आशीष सुराणा, प्रेरणा सुराणा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 


अन्य पोस्ट