दुर्ग

मंडल अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
29-Jul-2024 2:20 PM
मंडल अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 जुलाई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई का मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। वार्ड में भर्ती उल्टी दस्त के मरीजों का हाल चाल जाना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष उतई मंडल प्रवीण यदु, किसान मोर्चा अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, भाजयुमो महामंत्री करन सेन, भाजयुमो मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू, भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य वैभव देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट