दुर्ग

टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल
28-Jul-2024 2:50 PM
टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

दुर्ग, 28 जुलाई।  स्टेशन रोड इंडियन कॉफी हाउस के सामने मोटरसाइकिल सवार युवकों को ऑटो चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को चोटे आई।  पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी अभय निर्मलकर आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। 26 जुलाई के सुबह 9 बजे वह अपने घर से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 सी क्यू 9781 से अपने छोटे भाई आर्यन निर्मलकर के साथ अस्पताल में भर्ती अपनी नानी के लिए टिफिन छोडऩे जा रहा था। इंडियन कॉफी हाउस के सामने ऑटो क्रमांक सीजी 07 टी 3072  के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई दूर जा गिरे। दोनों के हाथ, पांव, सिर में चोंटे आई। वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125 (ए), 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट