दुर्ग
जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
27-Jul-2024 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 जुलाई। घर के पास से आते जाते हुए गंदी नजर से पीडि़ता को देखने एवं मना करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने पकडक़र न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 74,78, 296 ,351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलेश्वर मिश्रा निवासी खुर्सीपार भिलाई महिला को आते जाते हुए गंदी नजर से देखता था। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। इस पर परेशान होकर महिला ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज की थी। इस पर मोहन नगर थाना की प्रधान आरक्षक सुशीला, आरक्षक मोहन साहू, ओमप्रकाश देशमुख, वेदराम बंदे ,तारकेश्वर साहू, हेमंत चंद्राकर, शकील खान की टीम ने आरोपी को पकड़ा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे