दुर्ग
नाबालिग ने की खुदकुशी
27-Jul-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/कुम्हारी, 27 जुलाई। कुम्हारी थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी एम श्रेयश (16) ने बीती अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक बालक एम कृष्णा एवं एम जया का सुपुत्र था और वह कक्षा 11वीं का छात्र था। बालक का पिता रात 9.30 बजे जब ड्यूटी से लौटा तो देखा कि बच्चे के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर जब अंदर से कोई आवाज नही आई तब खिडक़ी से देखा तो बच्चा पंखे से लटका हुआ दिखा। दरवाजा तोड़क़र अंदर पहुंचा तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां अपने रिश्तेदार के घर अमेरिका गई हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे